भाऊरवदेवरस शाखा का वार्षिकोत्सव--- नोएडा


नोएडा महानगर की भाऊराव देवरस बाल शाखा  विवेकानन्द नगर ने अपना वार्षिकोत्सव बहुत धूम धाम से मनाया... समारोह मे बाल स्वयंसेवकों के परिवारी जन एवं समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे... बच्चों के दण्ड प्रहार प्रदर्शन का स्तर अत्यंत सराहनीय रहा... अनेक प्रकार ले खेल और सामूहिक गीतों ने जनमानस को मुग्ध किए रखा. आलोक जी ने उत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि आज की जीवन शैली  ऐसी है कि बच्चों पर अत्यधिक मानसिक भार होने के कारण वो समय से पहले ही अपना बचपना खो रहे हैं। प्रतिस्पर्धा की इस दौड़ मे बच्चों को उनका सहज विकास मिल सके,,, यह भी सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। बच्चों को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उनकी कमियाँ गिनाना उन्हें कुंठित करने जैसा है। पढ़ाई के साथ साथ स्वच्छंद खेल और भागना गिरना चीखना चिल्लाना उनकी अभिव्यक्ति का एक हिस्सा है ।  कार्यक्रम मे आपने बच्चों के प्रदर्शन से सभी आगन्तुक आत्मविभोर रहे,

प्रस्तुति  पद्म सिंह

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अपने विचार यहाँ लिखें --