मित्रों सु-प्रभात शुभ:बसन्त पंचमी !
बसन्त पंचमी 2013, 14 फ़रवरी
बसन्त पंचमी का पर्व माघ मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन मनाया जाता
है. इस वर्ष यह पर्व 14 फ़रवरी, 2013 में मनाया जायेगा. बसन्त पंचमी के
दिन भगवान श्रीविष्णु, श्री कृ्ष्ण-राधा व शिक्षा की देवी माता सरस्वती
की पूजा पीले फूल, गुलाल, अर्ध्य, धूप, दीप, आदि द्वारा की जा जाती है.
पूजा में पीले व मीठे चावल व पीले हलुवे का श्रद्धा से भोग लगाकर, स्वयं
इनका सेवन करने की परम्परा है.
बसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्तों में शामिल किया जाता है. बसंत पंचमी के दिन
शुभ कार्य जिसमें विवाह, भवन निर्माण, कूप निर्माण, फैक्ट्री आदि का
शुभारम्भ, शिक्षा संस्थाओं का उद्धघाटन करने के लिये शुभ मुहूर्त के रुप
में प्रयोग किया जाता है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
अपने विचार यहाँ लिखें --