वैशाली महानगर के अन्तर्गत दिनांक 15-01-2012 को सूर्य के मकर राशि मे प्रवेश करने के उपलक्ष्य मे मकर संक्रान्ति का भव्य उत्सव शिव पार्कराजेन्द्र नगर मे धूम धाम से मनाया गया... उत्सव मे स्वयं सेवकों के अतिरिक्त अनेक परिवारों ने भी उत्सव मे सम्मिलित हो कर उत्सव का सौन्दर्य बढ़ाया। उत्सव मे जहां स्वयं सेवकों द्वारा अनेक शारीरिक प्रदर्शन किए गए वहीं सम्मिलित परिवारों ने ढोलक की थाप पर भजन कीर्तन का भी आनन्द लिया । इस बीच सभी सम्मिलित स्वयं सेवक और मेहमान परिवार प्रसाद स्वरूप फुल्ले, मूँगफली और रेवड़ी आदि का आनन्द लेते रहे... उत्सव आनन्द और सौहर्द्र के वातावरण मे सायं पाँच बजे समाप्त हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
अपने विचार यहाँ लिखें --