नवचैतन्य शिविर 2013
गाजियाबाद मे कल से लग रहा है नवचैतन्य शिविर...
आप भी आ सकते हैं वहाँ...
वहाँ सिखाया जाने वाला है -
1- देश द्रोहियों की कुत्सित विचारधारा से कैसे निपटें।
2- अपने देश के गौरव को विश्व पटल पर विश्व गुरु के रूप मे कैसे पुनरस्थापित करें....
3- राष्ट्र निर्माण हेतु युवाओं की प्रतिभाओं को किस तरह प्रोत्साहित करें...
4- राष्ट्रवादी विचारों और नैतिक मूल्यों के खिलाफ चल रहे छद्म युद्ध से कैसे निपटें...
5- अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति जागरूकता...
6- मानसा वाचा कर्मणा.... राष्ट्र हित मे कैसे अपना योगदान दें....
'नवचैतन्य शिविर' मे सब का स्वागत है ... एक वृहद प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा ... ताकि लोग जान सकें हमारी गतिविधियाँ कैसे और किस रूप मे चलती हैं हमारे अन्य आयाम क्या हैं ।
इसके अतिरिक्त चार पैनलों द्वारा विचार गोष्ठी/ परिचर्चा (पैनल डिस्कसन) भी होना है जीसमे विभिन्न क्षेत्रों के मूर्धन्य विद्वान उपस्थित रहने वाले हैं। परिचर्चा का विषय होगा -
1- भारत के पड़ोसी देश : चुनौतियाँ और संभावनाएँ
2- एक पहल: भ्रष्टाचार मुक्त भारत
3- मीडिया व्यवसाय: सेक्युलरी सोच या राष्ट्रीयता
4- कानून हमारा अधिकार: अन्याय के विरुद्ध सशक्त हथियार
(परिचर्चा का समय दोपहर 1:30 बजे, शनिवार 26 जनवरी 2013 स्थान स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर, राजेन्द्र नगर सेक्टर 3 साहिबाबाद गाजियाबाद)
27-01-2013 को समापन समारोह मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख श्री राम माधव जी का उद्बोधन होगा इसमे आप सभी का आगमन प्रार्थनीय है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
अपने विचार यहाँ लिखें --